फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा केंद्र वाले मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के तीन समेत जिले के छह केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र तक अभ्यर्थियों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। परीक्षा के समय केंद्र की तरफ से जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रूट डायवर्जन से छूट दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज में एक और उदित नारायण पीजी कॉलेज समेत कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा किसान इंटर कॉलेज साखोपार और बुद्ध इंटर कॉलेज, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर समेत जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र तक पहुंचे में परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए परीक्षा केंद्र की तरफ से जाने वाले मार्ग पर अभ्यर्थियों के वाहनों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के दौरान पडरौना शहर में अगल-बगल के दो कॉलेजों में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके चलते यहां अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसके लिए बृहस्पतिवार से शनिवार तक परीक्षा केंद्र की तरफ से जाने वाले मार्ग पर सुबह छह बजे से रात सात बजे तक अभ्यर्थियों के वाहनों के अलावा अन्य सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। यातायात निरीक्षक ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान बेलवा चुंगी से कॉलेज की तरफ से आने वाले सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बेलवा चुंगी से कॉलेज के रास्ते सुभाष चौक जाने वाले लोग कसेरा टोली के रास्ते जाएंगे, जबकि बेलवा चुंगी से रेलवे स्टेशन की तरफ से जाने वाले लोग बाईपास मार्ग से आवागमन करेंगे। वहीं सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ से जाने वाले लोग कठकुइयां मार्ग से निकाली बाईपास मार्ग के रास्ते रेलवे स्टेशन पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस को रूट डायर्वजन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें