फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धान की रोपाई के लिए ले लगा रहे रोटवेटर पर गिरे बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पकड़ीयार पश्चिमपट्टी गांव के कान्ही टोला मे बुधवार को एक खेत में ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से धान की रोपाई के लिए लेव लगाया जा रहा था। इसी समय खेत के पास दीवार पर चढ़ कर खेल रहा एक 10 वर्षीय बालक अनियंत्रित होकर रोटावेटर पर गिर गया। मौजूद लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक बालक रोटावेटर में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते कि उससे पहले ही बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रोटावेटर समेत ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ीयार पश्चिम पट्टी गांव निवासी कैलाश निषाद का 10 वर्षीय पुत्र शिव निषाद बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे के गांव के कुछ लड़कों के साथ दीवार पर चढ़ कर खेल रहा था। इस दौरान बगल की खेत में गांव के ही ट्रैक्टर चालक मनोहर निषाद अपने ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर धान की रोपाई के लिए खेत में लेव तैयार कर रहे था। इस बीच शिव खेलते समय अनियंत्रित होकर रोटावेटर पर गिर गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ बाते तब तक शिव रोटावेटर में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग ट्रैक्टर रोककर अभी घायल शिव को अस्पताल भेजने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर आए सेवरही थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रोटावेटर समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें