फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो गोवंशों को ग्रामीणों ने मुक्त कराया, दो आरोपी दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावां घाट के पास मंगलवार को दो गोवंशों को ले जा रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जंगल नौगावां निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता उमेश पुत्र चंद्रिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को नौगावां पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्ति दो गोवंशों को मारते-पीटते हुए पैदल ले जा रहे थे। उनकी पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के भितहा थाना क्षेत्र के रेडहा निवासी मुस्कतिम पुत्र सहियद और हटवा टोला मुजा निवासी आसिम पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है।
तहरीर के अनुसार, दोनों के पास एक रस्सी और लोहे की रॉड भी थी। पशुओं के साथ कथित बर्बरता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गोवंशों को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें