फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों की जीप नहर में पलटी, सभी सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातियों की जीप नहर में पलटी, सभी सुरक्षित
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। बरातियों को लेकर जा रहा चार पहिया वाहन मंगलवार की रात तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग पर गांगीटीकर में स्थित टेड़िहवा पुलिया से नहर में पलट गया। उसमें छह लोग सवार थे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। उनमें तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। अमर उजाला ने इस पुलिया से दुर्घटना की आशंका जताते हुए खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

बिहार के धनहां थाना क्षेत्र से बरात जोकवा जा रही थी। उसमें छह लोग सवार थे। रात के करीब नौ बजे गांगीटीकर गांव के टेड़िहवा पुलिया स्थित मोड़ पर चार पहिया वाहन नहर में जा गिरा। ग्राम प्रधान परशुराम सिंह व ग्रामीण दीपक, गौरव, इरशाद आदि ने लोगों को नहर से बाहर निकाला। संयोग ठीक था कि नहर में पानी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें