फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्यस्तरीय एक्सपोजर विजिट में वर्षा और खुशी का चयन

Thu, 19 Mar 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दो छात्राएं अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित हुई हैं। उन्हें 23 मार्च को एडी बेसिक गोरखपुर के साथ सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिले की ये मेधावी छात्राएं एक्सपोजर विजिट में शामिल होने के लिए जाएंगी, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। यह जानकारी बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बीते 27 जनवरी को आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जनपद के सभी ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 100 विद्यार्थी प्रतिभाग किए थे। आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी की कक्षा सात कुमारी वर्षा और उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर की कक्षा आठ खुशी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित हुईं हैं। उन्हें सतीश धवन स्पेस सेंटर श्री हरिकोटा आंध्र प्रदेश जाने का मौका मिलेगा। उन्हें सरकारी खर्चे पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, नोडल डॉ. प्रभात चंद राय, जिला समन्वयक प्रशिक्षण ऋषभ कुमार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें