पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चोरी के सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से 45,500 रुपये नकद, एक सोने का चेन और एक पायल सफेद धातु बरामद किया है। पुलिस ने बरामद चोरी के सामान को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि चोरी के मामले में वांछित ममता खातून निवासी सोनखर सोखर थाना रामनगर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार और आशिया खातून पुत्री इस्लाम अंसारी निवासिनी सोनखर सोखर थाना रामनगर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक के अलावा एसआई वीरेंद्र बहादुर सिंह चौकी, एसआई अमित सिंह, एसआई प्रिंशी पांडेय आदि शामिल रहे।