फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हज यात्रियों के लिए टीकाकरण का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 12वीर अब्दुल नगर (पिपरहिया) स्थित जामिया उमर फारूक मदरसा में मंगलवार को हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के टीकाकरण का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण कार्य का उद्घाटन जिला प्रतिराक्षण अधिकारी डा.मुकेश यादव के निर्देशन में जिला वेक्सीन भंडार प्रबंधक विनोद शाह और डाॅ. उमर जमा द्वारा फीता काट कर किया गया। जिला प्रतिराक्षण अधिकारी ने बताया कि हज यात्रियों को मेनिन्जाइटिस और इन्फ्लूएंजा का टीका लगाया जा रहा है। दोनों टीका संक्रामक बीमारियों के लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हज यात्रा एक पवित्र और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण सफर है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। आमतौर पर हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और स्वास्थ्य प्रक्रियाओं से जुड़ी मुख्य टीके सऊदी अरब सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अनिवार्य है। टीकाकरण के बाद यात्रियों को हेल्थ सर्टिफिकेट ‘’वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट’’ भी दिया गया। जिसे यात्रा के दौरान साथ रखना जरूरी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. स्नेहा कुमारी, एलटी संतोष गोंड, फार्मासिस्ट बशीर अहमद, ऐनम शबनम खातून, कन्हैया यादव, राजीव श्रीवास्तव, आरएम धरवेंद्र सिंह, आदर्श आदि स्वास्थ्य कर्मी व हज यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें