फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही खाद

विज्ञापन
सहकारी समिति बनकटा नंबर दो में खाद के लिए लाईन में खड़े किसान।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही खाद
विज्ञापन

- बनकटा नंबर-दो के सहकारी समिति पर यूरिया की किल्लत का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महुई। क्षेत्र के बनकटा नंबर-दो स्थित सहकारी समिति से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए किसानों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। किसानों ने खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को खाद लेने पहुंचे कोड़रा निवासी सदानंद पांडेय ने कहा कि किसानों को केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 266 रुपये की यूरिया समितियों पर 280 रुपये में बेची जा रही है। राधेश्याम सिंह ने कहा कि किसान हर जगह ठगा जा रहा है। किसान का हर सामान सस्ता और बाजार का हर सामान महंगा है। फुलेना सिंह ने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर यूरिया 330 रुपये में, जबकि समितियों पर 280 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

रमाशंकर सिंह और अतुल शुक्ला ने कहा कि जब किसान को खाद बीज की जरूरत होती है तो उसकी कमी दिखा दिया जाता है। कपिल देव, नागेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राम नारायण सिंह, राहुल कुमार आदि किसानों ने नाराजगी जताते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि कहीं खाद बिक्री में अनियमितता बरती जाएगी तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें