गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर-पटहेरिया मार्ग पर स्थित बिहार बुजुर्ग गांव के ईंट-भट्टे के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर ईंट के ढेर से टकराकर घायल हो गया।
मौके पर जुटे लोगों ने उसे उठाकर समउर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। बाइक सवार युवक समउर की तरफ से पटहेरिया की तरफ जा रहा था कि बिहार बुजुर्ग गांव के पास हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समउर एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक इलाज हो रहा था।