सलेमगढ़। स्थानीय चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर एनएच पर बने डिवाइडर से टकरा गया। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक को हल्की चोट लगी।
मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के मतेया गांव निवासी 28 वर्षीय प्रियांशु पांडेय और उसी गांव के 25 वर्षीय रोहित कुमार शुक्रवार को किसी कार्य से सलेमगढ़ बाजार आए थे। काम निपटकर शाम करीब तीन वे घर लौट रहे थे। सलेमगढ़ हाईवे चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई।