तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा में बिजली उपकेंद्र से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तमकुहीराज से जुड़े सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बिजली उपकेंद्र द्वारा 33 केवी लाइन में केबल संबंधित कार्य किया जाना हैं। यह जानकारी अवर अभियंता प्रवीण पाण्डेय ने दी।