फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीजे नहीं बजाने पर चाचा-भतीजे को चाकू मारकर किया घायल

Mon, 20 Oct 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ ने चाचा-भतीचे को चाकू मार घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल चाचा को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहा के कोटवा टोला में दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित किया गया है। इसमेँ शनिवार की रात देर रात को डीजे पर भक्ति गीत बजाकर ट्रायल किया जा रहा था। आरोप है कि गांव का एक युवक सुग्रीव चौहान शराब के नशे में पहुंचा और बोला की डीजे पूरी रात बजेगा। सुनील निषाद ने एतराज किया। इससे सुग्रीव नाराज हो गया और विवाद करने लगा।
विज्ञापन

सुनील उसे पकड़ कर उसके घर लेकर पहुंचा और इसके बड़े भाई से उलाहना देने लगा। बड़े भाई ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। नाराज सुग्रीव घर में गया। चाकू लेकर निकला और सुनील पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इसे देख सुनील का भतीजा संदीप बीच बचाव करने लगा तो उसपर भी चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने की जानकारी होने पर खडडा थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय पुलिस गांव में पहुंचे और हमलावर को हिरासत में लिए। वहीं घायलों को तुर्कहा सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सुनील को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संदीप को सीएचसी से ही इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया है कि चाकू से हमला करने वाले सुग्रीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके निशानदेही पर चाकू बरामद किया कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें