तरयासुजान। क्षेत्र के बाकखास गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव चार लोगों पर मारपीट कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।बाक खास निवासी विरेंद्र साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शनिवार की दोहपर करीब एक बजे वे बाइक से सिसवा बाजार की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान गांव के दो बाइक सवार अनिल साह, धनजी साह, अनिल साह और छोटू अंसारी समेत चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के अधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।