फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उधमपुर विशेष ट्रेन का संचालन आज से, जम्मू की राह हुई आसान

Mon, 19 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) समर स्पेशल ट्रेन के संचालन की मंजूरी मिली है। यह ट्रेन 19 मई से 16 जुलाई के बीच नौ फेरा के लिए संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दो बजे छपरा और बुधवार को रात 12.10 बजे उधमपुर से चलेगी। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से औद्यौगिक महानगर मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, जालंधर, पठानकोट जम्मूतवी के रास्ते कश्मीर तक की यात्रा करना आसान होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सभी रूटों स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से कप्तानगंज-थावे के रास्ते छपरा- अमृतसर स्पेशल, दो जोड़ी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल और लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने की मंजूरी मिली है। यही नही इन चारों समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें