फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ‎उदय ब्लाक अध्यक्ष और रवि मंत्री निर्वाचित

Wed, 04 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। ‎राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई दुदही का निर्वाचन मंगलवार को बीआरसी दुदही परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला अध्यक्ष अविनाश शुक्ल व जिला संगठन मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी की देखरेख में प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

‎निर्वाचन में उदय सिंह अध्यक्ष व रवि कुमार गुप्ता मंत्री निर्वाचित हुए, जबकि गोपेश्वर पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रवि आर्या, संगठन मंत्री अभिषेक तिवारी, संयुक्त मंत्री नीतीश चौधरी चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर रामानुज गिरी, परमानन्द पांडेय, अमरनाथ कुशवाहा व मनोज यादव निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर अमरेश यादव, अजीत गुप्ता व सुमित सेंगर को दायित्व मिला।
चुनाव पर्यवेक्षक मंडल उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई। निर्धारित समय तक तीनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विद्या सिंह, संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला मंत्री आशीष मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष कसया नागेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें