फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकताओं ने दिया धरना

Wed, 04 Feb 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही से बैकुंठपुर कोठी जाने वाली मार्ग पर बड़हरा गांव के नेटूवा वीर बाबा के स्थान मंदिर प्रांगण में साधु की समाधि पर अज्ञात अराजक तत्वों ने गोवंश का अवशेष रख दिए थे। जिसकी खुलासा की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंदिर प्रांगण में धरना पर बैठे है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान तक नहीं कर सकी। जो पुलिस की विफलता दर्शाती है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई करे। साथ ही साथ आरोपियों की घरों पर बुल्डोजर चलवाने की मांग किया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही से बैकुठपुर कोठी जाने वाली मार्ग पर नेटूआ वीर बाबा का स्थान है। जंहा मंदिर प्रांगण में एक साधु का समाधि भी बना है। उस मंदिर के पास दुदही बैकुंठपुर कोठी समेत कई गांवों के लड़के टहलने और सेना की तैयारी में भर्ती के लिए दौड़ लगाने आते है। जिस मंदिर पर एक करीब 70 वर्षीय साधु भी रहते है। रविवार को सुबह बैकुठपुर कोठी गांव के चार पांच की संख्या में लड़के टहलने पहुंचे। जंहा मंदिर प्रांगण में साधु की समाधि पर बछड़े का पैर, सिर एवं अवशेष देखा और एक पत्र भी था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लाक अध्यक्ष बबलू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर करवाई कि मांग किया है। धरना में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, जिला मंत्री अर्पित राय, बबलू कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें