फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जी वीजा देकर दो युवकों से चार लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के दो युवकों ने वीजा के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। एक युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी बृंदादास शर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मेरा बेटा प्रदीप शर्मा और मेरे ही गांव निवासी उसका दोस्त अजहरूद्दीन दोनों बेरोजगार हैं। उन दोनों को देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र का एक युवक विदेश भेजने के नाम मेरे बेटे से 1.95 लाख तथा उसके दोस्त से 2.05 लाख रुपये में कुछ नकद और बाकी अपने खाते में मंगाया। सात सितंबर को दिल्ली से कजाकिस्तान भेज दिया और बताया कि वहां एयरपोर्ट पर कंपनी का आदमी आप दोनों को मिलेगा। वह कंपनी तक पहुंचाएगा। वहां पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने तीन दिन तक एयरपोर्ट पर इंतजार किया। इसके बाद भी उन्हें लेने कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद युवकों ने इसकी सूचना घरवालों को दिया। 10 सितंबर को दोनों को रिटर्न टिकट भेजकर काफी परेशानियों के बाद वापस बुलाया। घर आने के बाद जब दोनों उससे संपर्क कर पैसे मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें