फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कटाई भरपूरवा में चोरी का खुलासा, घूमंतु समुदाय के तीन युवकों ने दिया था वारदात को अंजाम

Sat, 27 Sep 2025 10:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपूरवा गांव के बेलवनिया और व्यापारी टोला में 13 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। इस घटना में शामिल घूमंतु समुदाय के तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारा चालान किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के मोबाइल, आभूषण, नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का माल व पंद्रह हजार नकद बरामद किया है।
विज्ञापन


चोरों ने बेलवनिया निवासी सागर यादव तथा व्यापारी टोला में धुपन प्रसाद, नरेश, रामआशीष और बैजनाथ सहित छह घरों में चोरी की थी। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और बृहस्पतिवार को मिली सूचना के आधार पर तपसी मोड़ से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सनी, मुबारक और भोलू के रूप में हुई है। इस चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शरद भारती, उपनिरीक्षक नीरज यादव, उपनिरीक्षक देवेंद्र यादव शामिल रहे। पुलिस टीम की इस सफलता की ग्रामीणों ने सराहना की है।



इस तरह करते थे चोरी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे गांव व मुहल्लों में घूम-घूमकर महिलाओं के टूटे या उतरे बाल खरीदने का काम करते थे। इस दौरान वे घरों की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा कर लेते थे। बाद में इन्हीं जानकारियों का उपयोग कर सुनियोजित तरीके से रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें