पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित महुअवा गांव के समीप पेट्रोलपंप के सामने शुक्रवार रात करीब नौ बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। इसमें लेखपाल अमन कुमार (35) और महुअवा निवासी अमित वर्मा (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर आई पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने कहा कि दो बाइकों की टक्कर हुई थी। दोनों की हालत ठीक है।