सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा ऊर्फ तीतिला स्थित फोरलेन क्राॅसिंग के समीप शनिवार को गोरखपुर से हाटा की तरफ सवारी लेकर जा रही टेम्पो में पीछे से आ रहे कार चालक ने ठोकर मार दी। इस घटना में टेम्पो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर देखते हुए श्यामपति देवी पत्नी भुआल गुप्ता उम्र 55 वर्ष और भुआल गुप्ता पुत्र पुन्नीलाल गुप्ता उम्र 59 वर्ष निवासी मदरसन थाना कोतवाली हाटा को एम्स रेफर कर दिया। संवाद