दो अल्ट्रॉसाउंड केंद्र सील किया गया
कोटवा और नौरंगिया में की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज। खड्डा एसडीएम ने शुक्रवार को क्षेत्र के कोटवा और नौरंगिया में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें बिना वैध कागजात के संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कार्रवाई करते हुुए सील कर दिया।
एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा और नौरंगिया बाजार में संचालित एक-एक अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना डॉक्टर के ही संचालित हो रहे थे। निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया गया। इसके बाद विस्तृत जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कोटवा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्त, नायब तहसीलदार खड्डा आदि मौजूद रहे।