फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो टप्पेबाजों को दबोचा, पैर में लगी गोली

Wed, 18 Jun 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/हाटा। देवरिया-हाटा मार्ग पर मंगलवार को भोर में पुलिस और बाइक सवार टप्पेबाजों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों टप्पेबाज घायल हो गए। इनके पास से पुलिस ने तमंचा, 15 हजार नकद, चोरी की पीली व सफेद धातु का जेवर बरामद किया है।
विज्ञापन

घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ओडिशा के रहने वाले टप्पेबाज कुशीनगर में रहकर सर्राफ की दुकानदारों की रेकी कर घटना को अंजाम देते थे। बाइक की डिक्की तोड़कर हाटा और पडरौना कोतवाली क्षेत्र में आभूषण व रकम उड़ाने की वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस को मंगलवार की देर रात जानकारी मिली कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा-देवरिया मार्ग पर बाइक सवार दो टप्पेबाज गुजरने वाले हैं।
पुलिस टीम पहुंची और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। बाइक रोकने का पुलिस ने इशारा किया तो टप्पेबाज पुलिस पर फायरिंग कर दिए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार टप्पेबाजों के पैर में गोली लग गई। ओडिशा के जाजपुर जिले के दश्मनिया गांव निवासी जितू प्रधान, किशोर प्रधान के रूप में पहचान की गई। टप्पेबाजों के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस, चोरी का सफेद धातु व पीली धातु के आभूषण, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक रेसर बाइक, आठ कपड़े का कैटलाॅग अपराध से अर्जित नकद 15 हजार रुपये बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें