फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सखी और 31 मॉडल बूथ बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सखी बूथ पर महिलाएं ही रहेंगी मतदान कर्मी
विज्ञापन

कसया(कुशीनगर)। इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सखी और मॉडल बूथ बनाए गए हैं। कुल 33 बूथों में 31 मॉडल और दो सखी बूथ हैं। इन बूथों पर महिला मतदानकार्मिक तैनात की जाएंगी। यहां महिला मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
मतदाताओं की सुविधाओं का चुनाव आयोग व जिला प्रशासन पूरा ख्याल रख रहा है। उन्हें मतदान के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्था मतदान केंद्रों पर की जा रही है। निर्वाचन आयोग की तरफ से भेजे गए प्रेक्षक बूथों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पेयजल, सड़क, बिजली, रैम्प सहित अन्य सभी अपेक्षित इंतजाम किए जा रहे हैं। इन कार्यों को पूरा कराने के लिए ग्राम प्रधान, सेक्रेट्री और लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में सखी बूथ आकर्षण का केंद्र रहेगा। सखी बूथ महिला कर्मियों के माध्यम से संचालित होंगे। इसकी देखरेख महिलाएं ही करेंगी। मॉडल मतदान केंद्र के बूथों पर पेंटिंग, आसानी से पहुंच मार्ग, फर्नीचर, आकर्षक मतदान केंद्र कक्ष, डिस्प्ले साइन बोर्ड, मतदाता सहायता बूथ और मतदाताओं के स्वागत की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें