प्रशिक्षण के दूसरे दिन 39 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित
बुलाए गए थे 414 टोलियों के 1,656 कार्मिक
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में विधानसभा चुनाव के लिए चिह्नित किए गए मतदान कार्मिकों रविवार को दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 39 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण स्थल का जायजा लेने पहुंचे प्रेक्षक ने मतदान कार्मिकों से मतदान के हर बिंदु पर जानकारी प्राप्त करने का सुझाव दिए।
प्रशिक्षण में दो पालियों में 414 टोलियों के कुल 1,656 मतदान कार्मिक बुलाए गए थे। इसमें से 39 कार्मिक किसी कारणवश प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके। प्रशिक्षण स्थल पहुंचे प्रेक्षक उदय ए. जाधव ने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। कहा कि प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टी रवाना स्थल व मतदान केंद्र पर कार्मिकों की सहूलियत के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की संदेह होने पर मास्टर ट्रेनर से दुबारा पूछकर पुख्ता जानकारी हासिल कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या न हो।
पीडी राजनाथ भगत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कार्मिकों में आयुष किट वितरित किया जा रहा है। इसमें च्यवनप्राश समेत अन्य सामग्री शामिल है।
इस दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल, डीआईओए मनमोहन शर्मा, बीएसए विमलेश कुमार, बीईओ देवमुनी वर्मा, बीईओ हिमांशु सिंह, बीईओ कसया सत्येंद्र कुमार पांडेय, सर्वेशचंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।