फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेंदुए के हमले में महिला सहित दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 04 Dec 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर (कुशीनगर)। जनपद की सीमा से सटे बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के सौरहा गांव में रविवार की भोर में तेंदुए ने एक पुरुष तथा सुगौली में एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों को पिपरासी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू कर दी है। लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

रविवार की भोर में करीब चार बजे सुबह सौरहा गांव के भिलोरवा टोले में तेंदुए ने 50 वर्षीय बाबूनंद पासवान पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए। वह अपने घर के बाहर जरूरी काम से निकले थे। इस टोला से करीब दो किलोमीटर दूर सुगौली गांव निवासी 40 वर्षीय अनिता देवी को सुबह पांच बजे तेंदुए ने घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ दियारा की तरफ भाग गया। तेंदुआ से भयभीत लोग मजदूरी करने दियारा क्षेत्र में नहीं गए।
बताते चलें कि करीब तीन माह पहले सुगौली और ठोरी बाजार के सामने दियारा में तेंदुआ ने डेरा जमाया था। वनकर्मी रेस्क्यू करने में जुटे थे। इस मामले में पिपरासी के रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। वनकर्मियों की टीम घटनास्थल पर भेजी जा रही है। ग्रामीणों को खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। इससे पहले भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तेंदुआ और अन्य हिंसक जानवरों के आने से ग्रामीण दहशत में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें