फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 68 प्वाइंट्स हासिल कर रेड हाउस रहा ओवर आल चैंपियन

Mon, 04 Dec 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। हीरोज मेमोरियल स्कूल की तरफ से बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव में 68 प्वाइंट्स हासिल कर रेड हाउस ओवर आल चैंपियन रहा।रविवार को अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय इस वार्षिक खेल महोत्सव में 47 प्वाइंट्स हासिल कर ग्रीन हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। 45 प्वाइंट्स व 40 प्वाइंट्स हासिल करने पर येलो हाउस तृतीय व ब्लू हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे। रेड हाउस के छात्र-छात्राओं को चैंपियंस ट्रॉफी दी गई।
दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा में स्कूल के एलकेजी से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कबड्डी, खो-खो, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, बिस्कुट रेस, लेमन एंड स्पून रेस, वन लेग जंप, 800 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, 200 मीटर रेस व 100 मीटर रेस हुआ। खेल स्पर्धा में छात्र छात्राओं के चार हाउस थे। उनमें रेड हाउस, येलो हाउस, ग्रीन हाउस व ब्लू हाउस शामिल रहा। इसमें रेड हाउस ग्रीन हाउस, येलो हाउस व ब्लू हाउस ने किया। खेल स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत भी किया गया। उनके बेहतर प्रदर्शन का प्रमाण पत्र स्कूल में दिया जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि खेल महोत्सव स्पर्धा से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ से ऐसे आयोजनों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है। संचालन कृष्ण कुमार तिवारी व शालिनी मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। अंत में मिनी जायसवाल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान संरक्षक सुभाष चंद्र सिंह, डायरेक्टर आनंद शेखर सिंह, योग प्रशिक्षक रमेश सिंह, विशाल, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें