रामकोला। कस्बा के महाराणा प्रताप चौक के पास बुधवार एक बाइक और साइकिल सवार में भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
महुअवा परवरपार निवासी 60 वर्षीय उम्मेद साइकिल से कहीं जा रहे थे। अभी वे रामकोला-कसया रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे ही थे कि बाइक से आ रहे भठही बुजुर्ग निवासी 17 वर्षीय फरहान अंसारी की बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।