फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल व इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में लगी आग, सामान राख

Thu, 05 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवा पट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दशाहवा के हनुमान चौक बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग और इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में मंगलवार की रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। इससे करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया। आग से मोबाइल फोन, पंखा, वीडियो मिक्सिंग लैब, कैमरा, लैपटॉप व करीब तीस हजार रुपये जल गए। दुकान मालिक पप्पू पटेल पुत्र इंद्रासन पटेल ने बताया कि रात्रि में 11 बजे बाजार के किसी दुकानदार ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर वह तुरंत दुकान पर पंहुचा। दुकान में भीषण आग लगी हुई थी और वहां पर लोगों की भीड़ आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। दुकानदार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें