पटहेरवा। पशु तस्कर समेत दो पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पुलिस ने रविवार को मुनादी कराई। पुलिस ने दोनों का आपराधिक इतिहास को बताते हुए कहा कि अगर ये गांव में दिखे तो पुलिस को सूचना दें। करीब एक घंटे तक गांव में पुलिसकर्मी जमे रहे।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया पिपरा टोला निवासी जमीर पशु तस्करी के मामले में आरोपी है। इसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है। वहीं, ज्वार गांव निवासी आबिद के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य केस दर्ज हैं। इस पर भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है। दोनों आरोपी छह माह के लिए जिला बदर किए गए हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जमीर को महराजगंज सदर कोतवाली और आबिद को देवरिया सादर कोतवाली में प्रत्येक माह की 10 तारीख को हाजिरी देने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में पहुंची पुलिस टीम ने मुनादी कराई। कहा कि अगर ये चोरी-छिपे गांव में आते हैं तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। संवाद