फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी दो सवारी गाड़ियां

Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। घने कोहरे को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली नकहा जंगल से सिवान और थावे से कप्तानगंज तक चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेन को तीन दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक के लिए निरस्त कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से लगन के मौसम में यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी।
विज्ञापन

कोहरे के दस्तक के साथ अब कप्तानगंज थावे रेलमार्ग के यात्रियों की दिक्कतें बढ़ने वाली हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे को देखते हुए सुबह पांच बजे नकहा जंगल से सिवान तक और शाम में सात बजे सिवान से नकहा जंगल तक चलने वाली 05035/05036 पैसेंजर ट्रेन और सुबह में साढ़े पांच बजे थावे से कप्तानगंज और दिन में दस बजे कप्तानगंज से थावे तक नियमित चलने वाली 05189/05190 पैसेंजर ट्रेन को तीन दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक के लिए निरस्त कर दिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगन के इस मौसम में इन ट्रेनों के निरस्त होने से दुदही, कठकुइंया, पडरौना, रामकोला आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। क्षेत्र के गोविंद सिंह, ध्रुव निषाद, राहुल सोनी, अभिषेक शुक्ल, आदित्य वर्मा आदि ने इन ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें