फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित दो सवारी गाड़ियां निरस्त

Sun, 23 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर गोरखपुर कैंट-सिवान-गोरखपुर कैंट और कप्तानगंज-थावे-कप्तानगंज पैसेंजर को 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इस रूट पर बार-बार इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग की ट्रेनों को निरस्त करने से यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक माह के भीतर नियमित चलने वाली सवारी गाड़ी को कई बार निरस्त किया जा चुका है। अब पूर्वोत्तर रेलवे ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर गोरखपुर कैंट-सिवान-गोरखपुर कैंट और 55107/55108 कप्तानगंज-थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन को 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया।
इनके संचालन से तरयासुजान, तीनफेड़ीया, जलालपुर, सिपाया, सासामुसा, नरकटिया हाल्ट व थावे के अलावा पडरौना जिला मुख्यालय से जाने वाले लोगों के लिए सहूलियत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें