फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठाढ़ीभार में लकड़ी काटने की शिकायत के बाद दो पक्ष आमने-सामने

Fri, 14 Aug 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर चर्चा में आ गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ठाढ़ीभार निवासी रंगीला मुसहर ने कुछ लोगों पर कीमती लकड़ियां काटकर जमीन में छिपाने की शिकायत वन विभाग से की। वन विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता रंगीला मुसहर और व्यास नारायण के भी टीम के साथ पहुंचा। मौके पर पहुंचने के बाद मामला दूसरे विवाद में बदल गया। शिकायतकर्ता रंगीला मुसहर का आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति कॉलर पकड़ लिया और उसे अपने घर के अंदर ले जाकर पिटाई किया। तमकुहीराज के रेंजर रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत पर टीम गई थी, लकड़ी नहीं मिली। गांव में दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें