तमकुहीराज। थानाक्षेत्र के एनएच स्थित गाजीपुर बैरियर के पास सोमवार को दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीनों घायलों को रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
बिहार के देउरवा निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा अनुराग (14) तमकुहीराज कस्बा स्थित एक निजी स्कूल में 9वीं का छात्र है। सोमवार को वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। वहीं दूसरे बाइक सवार तमकुहीराज कस्बा निवासी जाकिर हुसैन (35) व फैयाज खान (19) तमकुहीराज की तरफ जा रहे थे। गाजीपुर बैरियर के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।