फाजिलनगर। क्षेत्र के एक गांव में बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बकाया जमा न करने पर विकास खण्ड के पकड़ी उर्फ पकड़ियार निवासी दो बकाएदारों की बंधक जमीन प्रशासन ने सोमवार को जब्त कर लिया।
उक्त गांव निवासी किसान परशुराम और सुग्रीव ने इंडियन बैंक के शाखा बनकटा बाजार से संयुक्त रूप से छह वर्ष पहले कर्ज लिया था, को बढ़कर 2.22 लाख से ज्यादा हो गया है। बैंक ने ऋण वसूली से संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए ऋण के बदले गिरवी रखी गई भूमि को पुलिस बल के साथ बैंक के शाखा प्रबंधक बिपिन कुमार यादव, लेखपाल कन्हैया याद, अमीन मुमताज और अशोक श्रीवास्तव आदि के मौजूदगी में जब्ती कर लिया। उनके मकानों पर भी इस आशय का आदेश चस्पा किया।