मोबाइल पर देर तक बात करने पर पिता ने बेटियों को डांटा
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की डांट से नाराज होकर वे घर से चली गईं। दोनों की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
किशोरियों के पिता ने 4 नवंबर की शाम अपनी 15 वर्षीय दो बेटियों को फोन पर बात करने के लिए डांटा था। उन्होंने दोनों को फोन का उपयोग कनरे से मना किया था। इसके बाद दोनों बहनें रात में घर पर सोई थीं। 5 नवंबर की सुबह करीब 4 से 5 बजे वे घर से कहीं चली गईं। जाते समय उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। पिता ने ताला तोड़कर कमरा खोला तो बेटियां नहीं मिलीं। परिजन ने उनकी काफी खोजबीन की मां ने थाने में तहरीर देकर बेटियों की तलाश कराने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष पटहेरवा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।