फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल पर उलझी पुलिस की नजर, तस्कर रफू-चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहार की सीमा से जुड़े मार्गों पर 95 बैरियरों पर 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की है ड्यूटी, लापरवाही सामने आने पर एसपी ने थानेदारों को दी चेतावनी
विज्ञापन

- ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त मिले तो होगी कार्रवाई, सीओ को सौंपी गई क्रॉस चेकिंग की जिम्मेदारी, कैमरे भी लगेंगे

कुशीनगर। बिहार की सीमा से जुड़ने वाले मार्गों पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने की शिकायतें सामने आई हैं। इसका फायदा उठाकर तस्करों के वाहन निकल जा रहे हैं। एसपी ने सभी थानेदारों को चेतावनी दी है साथ ही सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
जिले में बिहार को जोड़ने वाले मार्गों पर 95 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियर पर 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। पशु तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों वाले बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्तों पर सख्त निगरानी के निर्देश हैं। यहां तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में व्यस्त रहने की शिकायतों के बाद व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी ने सभी थानेदारों को बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन चलाते मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी लापरवाही सामने आने पर संबंधित थानेदार पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा सीओ अलग-अलग समय पर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और वाहनों की जांच व्यवस्था परखेंगे। बैरियरों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि तस्कर निगरानी में ढिलाई का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने के साथ पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी अगर मोबाइल पर व्यस्त दिखे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जवाबदेही संबंधित थानेदार की होगी, सभी को चेतावनी दी गई है। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए सीओ को निर्देश दिया गया है।
- केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें