सिलिंडर फटने से दो झोपड़ियां जलीं
ग्राम सभा बरवा बभनौली में हुआ हादसा
गोड़रिया(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बरवा बभनौली में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे खाना बनाते समय एक रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर फटने से घर का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों में दो झोपड़ियां जल गईं। घरों के लोगों ने भागकर जान बचाई।
बताया जा रहा है कि इस गांव के रमेश खरवार के घर में रसोई गैस पर खाना बन रहा था। अचानक सिलिंडर में आग पकड़ लिया। पत्नी और बच्चे ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद आग पूरे घर में फैल गया। इससे सिलिंडर फटने से शौचालय की टंकी धंस गई। नल उड़ गया तथा घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
ा। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मकान के पीछे झोपड़ी में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से आग लगी थी। उस परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।