फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: बाइक पर सवार होकर सामान लेने जा रहे थे दो दोस्त, अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई मौत

Sat, 02 Dec 2023 01:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

कुंदूर निवासी आदित्य (18) पुत्र सुभाष और सुदामा (19) पुत्र हरिनारायण गांव के ही चौराहे पर शनिवार को सुबह करीब सात बजे बाइक से सामान लेने गए थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
कुशीनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदूर के दो युवक शनिवार को सुबह करीब सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से दोनों परिवारों में चीत्कार मच गई। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुंदूर निवासी आदित्य (18) पुत्र सुभाष और सुदामा (19) पुत्र हरिनारायण गांव के ही चौराहे पर शनिवार को सुबह करीब सात बजे बाइक से सामान लेने गए थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें