फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो मरीजों की मौत, चार मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो मरीजों की मौत, चार मिले संक्रमित
विज्ञापन

- 28 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से अब तक जनपद में मरने वालों की संख्या 224 हो गई है। एक मरीज स्वस्थ हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को शाम तक 3,026 लोगों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जबकि 2,599 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2,595 निगेटिव और चार पॉजिटिव केस मिले। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, खड्डा से दो और कसया से एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह अब तक कराई गई 7,16,749 लोगों की जांच में 15,548 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें कोरोना से मरने वाले दो मरीजों का नाम रविवार को जुड़ा, जिनकी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। अब जिले में कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 224 हो गई है। एक मरीज रविवार को स्वस्थ मिला। उसे लेकर अब तक कुल 15,296 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.16 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.37 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें