मजबूती से कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. वीना
- नदवा विशुनपुर गांव में हुई भाजपा की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। क्षेत्र के नदवा विशुनपुर गांव में रविवार को भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से मजबूती से कार्य करने की अपील की गई।
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य डॉ. वीना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करने की जरूरत है। यह केवल देश को आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि सैन्य, विदेश, व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
इस बैठक में भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, लडन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय, सुरेंद्र सिंह, महेश गिरी, दिनेश सिंह, रामदत्त वर्मा, हनुमान सिंह, दयाशंकर दूबे, सुरेंद्र नाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, नागेंद्र सिंह, बृजेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।