फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से सर्वर फेल, यात्री परेशानी

Fri, 05 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दो दिन से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र का सर्वर फेल होने से ट्रेनों से यात्रा के लिए आरक्षित टिकट बनाने का कार्य नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को ट्रेन से यात्रा से टिकट लेने पहुंचे यात्रियों को वापस लौट जाना पड़ा। लोगों ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही तकनीकी गड़बड़ी दूर कराने की मांग की।  
विज्ञापन

तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन यूपी और बिहार सीमा का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। जहां नियमित रूप से काफी संख्या में दूरदराज से लोग आकर ट्रेनों से यात्रा करने के लिए टिकट लेते हैं। यहां स्थित कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पिछले कुछ महीने से बदहाल है। यहां अक्सर कार्ड जलने, प्रिंटर में गड़बड़ी आने और लिंक फेल हो जाने से यात्रियों को बगैर टिकट के ही वापस लौटना पड़ता है। जुलाई माह में कार्ड जल जाने से करीब एक पखवारे तक आरक्षण केंद्र बंद पड़ा रहा। इस बीच दो दिन पहले लिंक फेल हो गया। इसके चलते यहां से टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते यहां टिकट लेने के लिए आरक्षण केंद्र पहुंचने वाले यात्रियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र के सिस्टम में गड़बड़ी का खामियाजा लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को ट्रेनों से यात्रा के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र टिकट लेने पहुंचे रामजी कसेरा, संतोष गुप्त, रामप्रसाद जायसवाल, नौशाद अली, आयुष्मान वर्मा का कहना था कि कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र में अक्सर गड़बड़ी पैदा हो जाती है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से सिस्टम में अक्सर पैदा हो रही गड़बड़ी दूर कराने की मांग की। ताकि परेशानी कम हो सके। इस संबंध में तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मुन्द्रिका चौरसिया का कहना है कि लिंक सहीं नहीं होने से इस तरह की दिक्कतें पैदा हो रही हैं। लिंक सही होते ही आरक्षण केंद्र से टिकट वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें