फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में शनिवार से दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुरू होगी। शुक्रवार की शाम तक मैदान, ट्रैक, झंडारोहण स्थल व मंच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों की विजेता टीमें भाग लेंगी। बालक व बालिका वर्ग की टीम स्पर्धाओं के साथ व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र ने बताया कि सभी ब्लॉकों के खिलाड़ी अपने-अपने ध्वज के साथ रूप से मार्च पास्ट करेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रतियोगिता केवल खेल तक सीमित न रहे। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल संयोजक बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, जया राय, राजेश कुमार, रीता गुप्ता, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें