फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेंहदावल में बनेंगे दो पुल, खर्च होंगे 18 लाख

Sat, 21 Mar 2026 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग और बेलहर कला में दो पुलों का निर्माण होगा। इस पर 18 करोड़ खर्च होंगे। जुलाई मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक में विधायक ने प्रस्ताव सौंपा था। दो योजनाओं को मंजूरी शासन से मिली है।
विज्ञापन

शासन ने विकासखंड के मेंहदावल तथा बेलहर कला में दो पुलों के निर्माण की मंजूरी दी है। मेहदावल के बीएमसीटी मार्ग से बनकटा होकर हरना जाने वाले गांव पर स्थित नाला पर लंबे समय से बिना रेलिंग के पुलिया का निर्माण हुआ था। जो लंबे समय से जर्जर है तथा कई बार इस पुल पर बरसात के मौसम में दुर्घटना भी हो चुकी है। इस पर पुल निर्माण के लिए विधायक ने प्रयास शुरू किया।
मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास के लिए सौंप गए प्रस्ताव में इस नाले पर पुल निर्माण की मांग की थी। वहीं, बेलहर कला के राजघाट हंसनी मार्ग पर स्थित बुद्धा नाला पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही थी। विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इस पर भी पुल निर्माण की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

दोनों स्थानों पर स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई है। जहां बेलहर कला में बनने वाले पुलिया पर करीब 15 करोड़ की स्वीकृति मिली है वहीं मेंहदावल के बनकटा हरना मार्ग पर बनने वाले पुल निर्माण के लिए दो करोड़ तेईस लाख रुपए स्वीकृत हुआ है।
-

कोट
मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों की लखनऊ में हुई बैठक में 23 जुलाई को प्रस्ताव सौंपा गया था। इन दोनों स्थानों पर पुल निर्माण से क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ होगा। आवागमन की सुविधा सुलभ होगी, वहीं विकास की मुख्य धारा से इन गांवों के लोग जुड़ सकेंगे। - अनिल त्रिपाठी, विधायक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें