फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यक्तियों पर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो व्यक्तियों पर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा
विज्ञापन

रामकोला। कस्बे के कांशीराम शहरी आवास निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। सुअरों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जीतन ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके सुअर बंद खेतान चीनी मिल के यार्ड में बने नाले में चले जाते थे। कस्बे का एक व्यक्ति सुअरों को जहर देकर मारने की धमकी देता था। सोमवार को भी उसने धमकी दी थी और एक सहयोगी के साथ मिलकर सुअरों को जहर देकर मार डाला। इससे करीब एक लाख रुपये का उसका नुकसान हुआ है। रामकोला एसओ केपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। सुअरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम में दो व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें