फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक टकराईं, युवक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 23 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। बंचरा नहर रोड पर बेलही पुल के पास शुक्रवार दोपहर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरे बाइक चालक का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के डकही निवासी हरिंद्र कन्नौजिया का 22 वर्षीय पुत्र आकाश कन्नौजिया शुक्रवार को बाइक से बंचरा की तरफ जा रहे थे। बेलही पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों घायलों को सीएचसी देवतहा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को एम्स रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने आकाश कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे बाइक चालक मेवालाल पासवान निवासी परसिया, का इलाज चल रहा है। गांवों के लोगों के अनुसार आकाश कर्नाटक में रहकर बढ़ई का कार्य करता था। वह एक दिन पहले ही घर आया था। उसके माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य कर्नाटक में ही रहते हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें