फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार शाम मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस में दोनों घायलों को इलाज के लिए पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बाइक चालक हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के गांव महुई निवासी सागर और गीडा थाना क्षेत्र के गांव नौसड़ निवासी प्रदीप कप्तानगंज के तरफ जा रहे थे। अभी सेंदुरिया विशुनपुर ईंट भट्ठे के करीब पहुंचे थे। तभी जगदीशपुर के तरफ से आ रही मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भिजवाया। आसपास के लोगों ने कहा कि अगर बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो गंभीर चोटें आ सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें