फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 417 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दूध ढोने वाली ड्रम में बरामद शराब ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
बरवापट्टी। मंगलवार रात आठ बजे पुलिस ने बरवापट्टी घाट के पास दूध के छह कंटेनर में छिपाकर बाइक से बिहार ले जाई जा रही 417 बोतल अंग्रेजी बरामद की है। पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर बुधवार को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वे मंगलवार की रात बरवापट्टी घाट पर जांच पड़ताल कर रहे थे। उसी दौरान बरवापट्टी बाजार की तरफ से बरवापट्टी घाट की तरफ दो बाइक सवार दूध के छह कंटेनर के साथ आते दिखे। उनकी पुलिस पर निगाह पड़ी तो वे वापस मुड़ने लगे। संदेह होने पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने दूध के कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 417 बोतल अंग्रेजी बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मनोज यादव पुत्र मोती यादव निवासी जमुवान घाट थाना बिशुनपुरा और उमेश यादव पुत्र गेना यादव निवासी बैकुंठपुर कोठी थाना बिशुनपुरा के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बरामद शराब को बिहार में बेचकर मुनाफा कमाने की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और बाइक को कब्जे में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें