फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो घरों में चोरी, जेवर समेत नकदी उठा ले गए

Thu, 26 Mar 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। मंगलवार की आधी रात हथिया गांव में दो घरों में चोरी हो गई। चोर जेवर तथा नगदी उड़ा ले गए। बाक्स को सरेह में फेंक दिया था। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम हथिया निवासी राकेश गुप्ता ने बताया कि वे परिवार के साथ एक कमरे में सोए थे।,आधी रात को लघुशंका करने उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। किसी तरह खिड़की के रास्ते निकले, तो देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है और जेवर वाला बाॅक्स गायब है। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। खोजबीन की तो घर से कुछ दूरी पर सरेह में टूटा बाक्स पड़ा था। लगभग 2 लाख के जेवर थे। डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस आई और छानबीन की। इसी तरह गांव के हरि के घर में भी चोरी हो गई। बुधवार की सुबह जब घर का दरवाजा खुला देखा तो हैरान होकर कमरे में पहुंचे। कमरे में जेवर वाला बाक्स गायब था। इसमें 7 हजार रुपये व व कुछ जेवर थे। हरि का बाक्स भी सरेह में टूटा पड़ा मिला। दो घरों में चोरी की वारदात से लोग भयभीत हैं। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया की मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें