पडरौना। जटहां बाजार क्षेत्र के घुरछपरा के पतिलार टोला पर गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशु के बाद मांस का टुकड़ा और सिर मिला था। पुलिस ने दो आरोपियों को धारदार हथियार के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश की, जहां से जेल भेज दिया गया।
सदर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पतिलार टोले पर गन्ने के खेत में मांस के टुकड़े और जानवर के सिर मिले थे। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस को लैब में परीक्षण के लिए भेज केस दर्ज कर लिया था।
इस मामले में मंसाछापर निवासी कासिम अंसारी उर्फ राजू, नंदलाल छपरा गांव निवासी फिरोज आलम को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बाका, दो लकड़ी का ठिहा, एक रस्सी बरामद किया गया।