फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 09 May 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बरामद वाहन। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। बैरिया चौराहा-रामकोला रोड पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच बृहस्पतिवार की देर शाम को मुठभेड़ हुआ। इसमें पुलिस बाल-बाल बच गई, जबकि पैर में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। भाग रहे दूसरे तस्कर को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों पशु तस्कर कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। इनके उपर कई मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। घायल पशु तस्कर का इलाज पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर गोवंश को लेकर बिहार जा रहे हैं। कसया, स्वाट और हाटा कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और कसया थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहा-रामकोला रोड पर नहर के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगी। इस दौरान एक मैजिक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने मैजिक को रोकने का इशारा किया तो इसमें बैठा पशु तस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। खुद का बचाव करते हुए पुलिस पशु तस्करों पर गोली चलाई। पुलिस की गोली से एक पशु तस्कर घायल हो गया जिसकी पहचान पुलिस ने मुसाहेब अंसारी गांव कुचिया पिपरा थाना पटहेरवा, जबकि भाग रहे दूसरे पशु तस्कर राकेश महतो गांव पगरा धनटोला थाना पटहेरवा को दौड़ाकर दबोच लिया। मैजिक समेत गोवंश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पशु तस्करों के पास से दो तमंचा बरामद किया। घायल पशु तस्कर मुसाहेब अंसारी का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस के अनुसार जिले के पशु तस्करों का एक संगठित गिरोह है। जिसमें दोनों काम करते थे। पशुओं को बंध के लिए बिहार लेकर जा रहे। राकेश महतो के खिलाफ तमकुहीराज, तुर्कपट्टी थाने में तीन केस दर्ज है। तुर्कपट्टी पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। वहीं मुसाहेब अंसारी पर तरायासुजान, तुर्कपट्टी और पटहेरवा में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें